कानपुर देहात से सात निरीक्षकों का फतेहगढ़ तबादला, चुनाव के मद्देनजर डीआईजी ने जारी किए आदेश

फर्रुखाबाद (फतेहगढ़): आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत जनपद कानपुर देहात में 3 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके 7 निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला जनपद फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) किया गया है।

परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में कानपुर देहात से कुल 32 निरीक्षकों का गैर जनपदों में स्थानांतरण किया गया है, जिनमें से 7 अधिकारियों को फतेहगढ़ जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कानपुर देहात से फतेहगढ़ आने वाले निरीक्षकों की सूची इस प्रकार है:

  • लखन (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: बांदा) – कानपुर देहात से फतेहगढ़।

  • वीरेन्द्र बहादुर सिंह (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: प्रतापगढ़) – कानपुर देहात से फतेहगढ़।

  • देव नारायण द्विवेदी (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: प्रयागराज) – कानपुर देहात से फतेहगढ़।

  • रामगोविन्द मिश्रा (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: मिर्जापुर) – कानपुर देहात से फतेहगढ़।

  • राकेश कुमार (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: रायबरेली) – कानपुर देहात से फतेहगढ़।

  • देवेन्द्र कुमार (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: जौनपुर) – कानपुर देहात से फतेहगढ़।

  • हरमीत सिंह (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: प्रतापगढ़) – कानपुर देहात से फतेहगढ़।

आदेश के अनुसार, इन सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कानपुर देहात से कार्यमुक्त होकर जनपद फतेहगढ़ में अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *