कन्नौज से तीन निरीक्षकों का फतेहगढ़ तबादला

फर्रुखाबाद (फतेहगढ़): आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के तहत जनपद कन्नौज में 3 वर्ष की कार्य अवधि पूर्ण कर चुके तीन निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला जनपद फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) किया गया है।

परिक्षेत्रीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार, कन्नौज से कुल 15 निरीक्षकों को गैर जनपदों में भेजा गया है, जिनमें से 3 अधिकारियों को फतेहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कन्नौज से फतेहगढ़ आने वाले निरीक्षकों का विवरण इस प्रकार है:

  • देवेश शुक्ला (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: प्रयागराज) – कन्नौज से फतेहगढ़ स्थानांतरित।

  • महेशवीर सिंह (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: शामली) – कन्नौज से फतेहगढ़ स्थानांतरित।

  • नन्हेलाल (निरीक्षक ना0पु0, गृह जनपद: प्रतापगढ़) – कन्नौज से फतेहगढ़ स्थानांतरित।

आदेश के तहत इन सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कन्नौज से कार्यमुक्त होकर जनपद फतेहगढ़ में अपनी नवीन तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *