राहुल मिश्रा ने किया आवेदन जमा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को कई पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किये। कुल २४ नामांकन पत्र विभिन्न पदों के लिए खरीदे गये। जिसमें सुभाष सोमवंशी ने कोषाध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य के लिए विश्वप्रकाश चतुर्वेदी तथा 2२ अन्य नामांकन पत्र विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा लिए गए, सभी प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र जमा किए गए। अध्यक्ष पद के लिए राहुल मिश्रा द्वारा नामांकन पत्र लिया गया था, जो दाखिल नहीं किया गया। नामांकन पत्रों की जांच 11 सितंबर 1० बजे से अपरांत 2 बजे तक चलेगी, 2 से 5 बजे तक आपत्ति का निस्तारण व सुनवाई की जाएगी। 12 सितंबर को 10 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्र वापसी अंतिम सूची प्रत्याशियों की 13 को जारी की जाएगी। 18 सितम्बर को 8 बजे से 4 बजे तक मतदान व उसके पश्चात 6 बजे मतगणना करना शुरू होगी, जो उसी दिन समाप्त होना तय किया गया है। एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार चतुर्वेदी एडवोकेट, सदस्य राजकुमार सिंह राठौर, प्रभु दयाल, अजहरुद्दीन खान, सूर्य प्रताप सिंह एडवोकेट, राजीव सिंह राठौर, श्याम कटियार, शिव नरेश सिंह, देवेंद्र मिश्रा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। चुनाव में अधिवक्तागण बहुत ही हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। यह जानकारी सहायक मीडिया प्रभारी जिला बार एसोसिएशन फतेेहगढ़ राजीव कुमार बाजपेई द्वारा दी गई।
