असम, मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में 27 की मौत

पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई लापता हैं। ऐसे में संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। असम में चक्रवात ‘रेमल’ के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश होने से मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि नगांव, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दीमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ खराब मौसम जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्वी बांग्लादेश में तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर  बढ़ रहा है और आज रात तक इसके कमजोर पड़ने की आशंका है।

त्रिपुरा में चक्रवात रेमल के बाद मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण 746 लोग बेघर हो गए हैं। राज्य के एक मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि चक्रवात के मद्देनजर त्रिपुरा में सोमवार से 215 मिमी बारिश दर्ज की गई। चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण राज्य की प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए प्रशासन चौबीसों घंटे काम कर रहा है। उधर, मिजोरम में चक्रवात रेमल के बाद भूस्खलन और लगातार बारिश के चलते मंगलवार को पत्थर खदान ढहने से 14 लोगों की मौत हो गई। भूस्खलन के बाद कई लोग लापता हो गए। भूस्खलन के कारण राज्य का राजधानी क्षेत्र कई घंटों तक देश के बाकी हिस्सों से कटा रहा। मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) ने कहा कि आइजोल जिले में एक पत्थर खदान के ढह जाने से दो नाबालिगों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। करीब आठ अन्य लोग लापता हो गए।

आइजोल जिले में खदान धंसने से 27 लोगों की मौत

मिजोरम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीएमए) की एक रिपोर्ट के मुताबिक भूस्खलन की वजह से आइजोल जिले में पत्थर की खदान धंस गई है. इस हादसे में दो नाबालिगों समेत 27 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग लापता हो गए. अधिकारी ने बताया कि घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई.

मेघालय में 2 की मौत, 500 से ज्यादा लोग जख्मी

चक्रवात रेमल के बाद मेघालय में भारी बारिश होने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं करीब 500 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए. बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत पूर्वी जैंतिया हिल्स में औ दूसरे शख्स की मौत पूर्वी खासी हिल्स जिले में कार हादसे में हुई. राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले 24 घंटों में लगातार बारिश ने करीब 17 गांव प्रभावित हुए हैं जिसमें कई घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं.

असम में 3 की मौत, 17 जख्मी, नगालैंड में 4 की मौत

असम में भी चक्रवात रेमल का प्रकोप देखने को मिला. यहां तेज हवाओं और भारी बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए. इसके साथ ही नगालैंड में भी तेज बारिश हुई जिसमें करीब चार लोगों की मौत हो गई. वहीं 40 से ज्यादा घर तबाह हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *