समृद्धि न्यूज। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए शॉर्ट टर्म वीजा वापस ले लिए हैं। इसके साथ ही इंटेलिजेंस ब्यूरो और एलआईयू ने शहर में मौजूद पाकिस्तान नागरिकों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
अभी 32 नागरिक लौटे ही नहीं
एलआईयू के रिकार्ड के मुताबिक शहर में शॉर्ट टर्म वीजा वाला कोई भी पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है। हालांकि इंटेलिजेंस ब्यूरो के पास मौजूद उन लापता 28 नागरिकों को लेकर कानपुर पुलिस अन्जान है जो साल 2007 में आए तो भारत-पाकिस्तान मैच देखने थे, लेकिन इसके बाद गुम हो गए। खास बात यह है कि कानपुर पुलिस के पास इनका रिकॉर्ड तक नहीं है। वर्ष 2007 में भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट शृंखला हुई थी। मैच देखने आए तमाम पाक नागरिकों में से 32 अपने वतन वापस लौटे ही नहीं। ये सभी इक्जम्पटेड फॉर पुलिस रिपोर्ट पर थे।
28 का आजतक पता नहीं चला
उन्हें किसी भी जिले में जाने पर पुलिस या एलआईयू को खबर नहीं देनी थी। इसी का फायदा उठाते हुए ये अचानक कहीं लापता हो गए। तलाश शुरू हुई तो पुलिस को सिर्फ चार लोग मिले, जिन्हें वापस पाकिस्तान भेज दिया गया, लेकिन 28 का आजतक पता नहीं चला।
