समृद्धि न्यूज। जम्मू के रियासी जिले की त्रिकुटा पहाडिय़ों में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर अद्र्धकुंवारी के पास मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे भूस्खलन हुआ। कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ, एसडीआरऐेेेफ, सेना, पुलिस और स्थानीय टीमें राहत व बचाव कार्य में लगातार जुटी हुई हैं। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 30 लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में पिछले 2 दिन से कुदरत का कहर टूटा है और परेशानी की बात ये है कि मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी दी है। साथ ही जम्मू डिवीजन के सभी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मंगलवार को माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए लैंडस्लाइड में 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हैं। दूसरी ओर उत्तरी रेलवे ने जम्मू की ओर जाने वाली 22 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है जबकि 27 ट्रेनों को रोक दिया गया है।
#WATCH | Jammu, J&K: Road near the fourth Tawi bridge has been washed away as waterbodies swell following incessant heavy rainfall.
Latest visuals from the spot. pic.twitter.com/wWclLwwDjK
— ANI (@ANI) August 27, 2025
जम्मू क्षेत्र में मंगलवार को नदियों के उफान और तेज़ बहाव ने भारी तबाही मचाई। पानी की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि रास्ते में आने वाली चट्टानें, पेड़ और बड़े-बड़े पत्थर ढलानों से नीचे गिर पड़े। भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुंवारी के पास अचानक भूस्खलन होने से ट्रैक पर मलबा और विशालकाय पत्थर आ गिरे।
इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। साथ ही, बिजली-पानी जैसी आवश्यक सेवाओं और बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने का काम भी तेज़ी से चल रहा है।
#WATCH | Reasi, J&K | A devotee at Vaishno Devi, Katra, Dashrath says, "… I am from Champaran, Bihar… The trains have shut down. We are facing issues with reaching Bihar. We heard that a huge mishap had happened after we had 'Darshan' and returned… We are trapped here due… pic.twitter.com/08FAfhDGM0
— ANI (@ANI) August 27, 2025
यह हादसा रियासी जिले की त्रिकुटा पहाडिय़ों में स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुआ। अद्र्धकुंवारी के पास इंद्रप्रस्थ भोजनालय के समीप दोपहर करीब 3 बजे लैंडस्लाइड हुआ। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका जताई जा रही है क्योंकि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हुए हैं। एसएसपी रियासी परमवीर सिंह ने बताया कि कटरा के पास हुई इस घटना में 30 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही बारिश ने न सिर्फ जम्मू बल्कि कश्मीर घाटी को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। कई पुल बह गए, बिजली के खंभे और मोबाइल टावर क्षतिग्रस्त हो गए, हालात गंभीर होने पर वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित करना पड़ा। दूरसंचार सेवाएं ठप हैं।
जम्मू-श्रीनगर और किश्तवाड़-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिए गए हैं, जबकि कई पहाड़ी सडक़ें भूस्खलन और अचानक बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। यहां तक कि जम्मू आने-जाने वाली कई ट्रेनें भी रद्द करनी पड़ीं। वहीं, जम्मू डिविजन में आज स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। इस डिविजन में बहने वाली तीन नदियां खतरे के पर बह रही हैं। मौसम विभाग ने अगले 40 घंटों में जम्मू संभाग में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। बसंतर, तवी और चिनाब नदियों का जल स्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। लोगों को नदी के किनारों और बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहने की सख्त सलाह दी गई है।
