पश्चिम बंगाल: ट्रेन से कटकर 4 भाजपा समर्थकों की हुई मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

समृद्धि न्यूज। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में जा रहे भाजपा समर्थक ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। पश्चिम बंगाल के नादिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे भाजपा के समर्थक ट्रेन की चपेट में आ गए। इनमें चार की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। ये बीजेपी समर्थक पीएम मोदी की नादिया के ताहेरपुर में होने वाली सभा में भाग लेने के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में ताहेरपुर स्टेशन के पास हादसा हुआ। पता चला है कि सभी मृतक और घायल मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं।
फोन से सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी सभा में उपस्थित नहीं होने के लिए क्षमा मांगी। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम मैं आपसे क्षमाप्रार्थी हूं कि मौसम खराब होने की वजह से मैं आपके बीच उपस्थित नहीं हो सका। कोहरे की वजह से वहां हेलीकॉप्टर उतरने की स्थिति नहीं थी, इसलिए मैं आपको टेलीफोन के माध्यम से संबोधित कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे ये भी जानकारी मिली है कि रैली स्थल पर पहुंचते समय खराब मौसम की वजह से भाजपा परिवार के कुछ कार्यकर्ता रेल हादसा के शिकार हुए हैं। जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं, जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम सभी पीडि़त परिवारों के साथ हैं।

BJP LIVE
@BJPLive
मुझे ये भी जानकारी मिली है कि रैली स्थल पर पहुंचते समय खराब मौसम की वजह से भाजपा परिवार के कुछ कार्यकर्ता रेल हादसा के शिकार हुए हैं। जिन बीजेपी कार्यकर्ताओं की दुखद मृत्यु हुई है, उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं, मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। दुख की इस घड़ी में हम सभी पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *