पीलीभीत, समृद्धि न्यूज़। दबंगों ने घर में घुसकर महिला को लाठी डंडों से मार पीट कर घायल कर दिया। पिटाई के बाद आरोपियों पर कान के बूंदे लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता कार्यवाही के लिए 3 महीने से पुलिस के चक्कर काट रही है।
प्रार्थिनी रूबी पत्नी राशिद, मो० नूरी नगर पूरनपुर देहात थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत की निवासी है ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर कार्यावही की मांग की। जिसमें कहा की प्रार्थिनी के पति बाहर काम करने गये हुए थे। महिलाओं के बीच हुई मामूली कहासुनी को लेकर दिनांक-25.09.2025 को रात्रि में समय करीब 11 बजे मोहल्ले के सोनू पुत्र मो० शफीक, मो० शफीक पुत्र शेर मोहम्मद, रुकसार पत्नी आशिफ, नूरी पुत्री मो० शफीक व रईस बानों पत्नी मो० शफीक नि०गण मो० नूरी नगर पूरनपुर देहात हाथो में लाठी डण्डा आदि से लैस होकर प्रार्थिनी के घर में कमरे के अन्दर घुस आये और प्रार्थिनी को गन्दी गन्दी गालियां देते हुए घर में तोड़ फोड़ की व प्रार्थिनी पर जान लेवा हमलाकर बेरहमी से मारा-पीटा, प्रार्थिनी के पेट में भी जोर से डण्डा मारा और प्रार्थिनी के गले की सोने की चैन व कान के बुन्दे लूट लिये प्रार्थिनी के शरीर में गम्भीर चोटें आयीं। प्रार्थिनी के चीखने चिल्लाने पर मोहल्ले के तमाम लोगों ने आकर बचाया वरना यह लोग प्रार्थिनी को जान से ही मार देतें। उक्त लोग जाते जाते प्रार्थिनी को जान से मारने की धमकी देकर गये। 26.09.2025 को थाने पर रिपोर्ट लिखाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया तथा 08.10.2025 को रजिस्टर्ड डाक द्वारा एसपी, पीलीभीत को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया किन्तु आज तक प्रार्थिनी की रिपोर्ट नही लिखी गयी, मुल्जिम लगातार धमका कर मोहल्ले से पलायन करने को विवश कर रहे हैं।
