मध्य प्रदेश: रायसेन जिले की बरेली तहसील में नयागांव का 50 साल पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। जिले के बरेली तहसील में स्थित बरेली-पिपरिया मार्ग के नया गांव में एक 50 साल पुराना पुल भरभरा कर गिर गया। इस घटना के दौरान 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर एमपीआरडीसी और राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल आदेश दिया कि जितने भी पुराने पुल जो 40 से अधिक वर्ष पुराने हैं, चाहे वह नेशनल हाईवे के हो या स्टेट हाईवे के उन्हें तत्काल जांच कर सुरक्षित किए जाएं।
