समाजवादी लोहिया वाहिनी की 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी घोषित

लोहिया वाहिनी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने के लिए रात-दिन करेगी काम: अनुराग यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी कार्यालय आवास विकास पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव ने अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव/अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डा0 जितेन्द्र सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने की। कार्यक्रम में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर व जिला उपाध्यक्ष शशांक सक्सेना एवं महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा, अमृतपुर विधानसभा अध्यक्ष भोला यादव मौजूद रहे। संचालन जिला उपाध्यक्ष सौरव कटियार ने किया। लोहिया वाहिनी की ५१ सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अनुराग यादव ने कमेटी में जिला उपाध्यक्ष रजनेश कुमार, रवि यादव, पवन कठेरिया, विपिन सिंह, वीनेश पाल, इरफान खां, मोहित कुमार, हेमंत सिंह, नितिन यादव को बनाया है। जिला महासचिव राजेश कुमार चतुर्वेदी बने। जिला कोषाध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारी गोपाल यदुवंशी बनाये गये। जिला सचिव सुनील दिवाकर, अजय यादव, डा0 कमलेश माथुर, प्रवीण यादव, साबिर मंसूरी, अमन शाक्य, पवन सिंह, सनी कनौजिया, अतुल यादव, मोहम्मद शरीफ, पुष्पेन्द्र सिंह, आशीष पाल, छविराम सिंह, अखिलेश यादव, सुरजीत पाल, शिवपाल सिंह यादव, नवाब सिंह, अनमोल सिंह, नवनीत सोलंकी, संजीव यादव, ऋषिपाल यादव, अमन बाल्मीकि, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, अभिषेक यादव को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्य आसिफ सिद्दीकी, नितिन राजपूत, सितन शाक्य, पंकज यादव, महिपाल कश्यप, अभिषेक सोनी, रेशम पाल, अर्जुन सिंह, विनय दिवाकर, संदीप राजपूत, धीरेन्द्र सिंह, कुलदीप यादव, राजगब्बर सिंह, रामेश्वर चौहान, आशीष मसीह को बनाया गया है। साथ ही कायमगंज विधानसभा अध्यक्ष योगेश यादव, सिन्टू बाथम, मोहसीन बादशाह, रामभान जोशी बने। ब्लाक अध्यक्ष कायमगंज केतन गौतम, शमशाबाद ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा, राजेपुर ब्लाक अध्यक्ष आदेश कुशवाहा, नवाबगंज ब्लाक अध्यक्ष गौरव ठाकुर, मोहम्मदाबाद ब्लाक अध्यक्ष श्रवण सिंह, बढ़पुर ब्लाक अध्यक्ष श्रीकांत दिवाकर, जहानगंज ब्लाक अध्यक्ष रीतेश यादव बने है। कायमगंज नगर अध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव, कम्पिल नगर अध्यक्ष अवनीश गौतम, नवाबगंज अध्यक्ष पंकज कश्यप, संकिसा नगर अध्यक्ष रक्षपाल यादव, कमालगंज नगर अध्यक्ष रामू यादव, मोहम्मदाबाद नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव, खिमसेपुर नगर अध्यक्ष शिवम सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। जिलाध्यक्ष अनुराग यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी का प्रचार-प्रसार कर पार्टी प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *