राजपूत रेजिमेंट में शामिल हुए 565 अग्निवीर एवं रिक्रूट्स

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण से सफलतापूर्वक गुजरने के बादए 565 अग्निवीर एवं रिक्रूट्स मंगलवार को गौरवशाली राजपूत रेजिमेंट में शामिल हो गये।
ब्रिगेडियर माईकल डिसूजा युद्ध सेवा मेडल कमान्डेंट राजपूत रेजिमेंट सेंटर ने ऐतिहासिक करिअप्पा मैदान में इस भव्य परेड का निरीक्षण किया। जिसका नेतृत्व परेड कमांड अग्निवीर (रिक्रूट्स) दुष्यंत प्रताप सिंह ने किया। अग्निवीरों के आगे बढ़ते कदमों से राजपूत रेजिमेंट परिसर गूंज उठा। जिससे सभी अतिथिगण मंत्रमुग्ध हो गए और भव्य परेड में 5 राजपूत की पैरा मोटर ग्लाइडिंग शो ने अपनी अदद्भुद कलाबाज़ी का प्रदर्शन किया और अग्निवीरों के सम्मान में पुष्प वर्षा की गई। पैरा मोटर शो के पायलट रहे नायक विपेंद्र 5 राजपूत अग्निवीर एवं रिक्रूट्स ने पूरे जोश, उत्साहए और उमंग के साथ पासिंग आउट परेड में भाग लिया। अग्निवीरों के माता-पिता और परिवारीजन भी परेड के दौरान उपस्थित रहे और उनका अपने बच्चों को सैनिक वर्दी में देखने का सपना भी पूरा हुआ। अग्निवीरों ने पिछले 31 सप्ताह के दौरान कर्तव्य निष्ठा, सम्मान और बलिदान के उच्च मूल्यों पर आधारित कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया और देश भर में राजपूत रेजिमेंट की विभिन्न बटालियनों में सेवा करने के लिए अपनी यात्रा शुरु करेंगे। राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में कुल 427 अग्निवीरों और 138 प्रादेशिक सेना रिक्रूट्सों ने प्रशिक्षण में भाग लिया था। अग्निवीर बैच 06 से इस अवसर पर अग्निवीर रिक्रूट्स यश चौहान को ओवरऑल बेस्ट इन मेरिट के लिए बेस्ट अग्निवीर पदक से सम्मानित किया गया। कमांडेंट राजपूत रेजिमेंट सेंटर फतेहगढ़ ने सभी अग्निवीर एवं रिक्रूट्स को बधाई दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण के पथ पर संगठित रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि राजपूत परिवार का हिस्सा बनना बड़े ही गर्व और सौभाग्य की बात है और प्रशिक्षण के दौरान जो सिखलाई मिली है उसे अब राष्ट्र हित में लाने का समय आ चुका है। उन्होंने युद्ध और सुरक्षा के बदलते तरीकों से निपटने के लिए निरंतर नई तकनीक को सीखते रहने की जरुरत पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *