छत्तीसगढ़: रायपुर में स्टील प्लांट में ब्लास्ट से छत भरभराकर, 6 की मौत

समृद्धि न्यूज। रायपुर में एक निजी स्टील प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं, 6 से 7 मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को सिलतरा स्थित एक निजी स्टील प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह मजदूर घायल हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को मलबे से निकालने का कार्य जारी है। बताया जाता है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। छह मजदूरों का शव नारायणा अस्पताल पहुंचा है। छह से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां पर इलाज जारी है। रायपुर एसएसपी लाल उमेंद सिंह ने घटना की पुष्टि की है,यह हादसा धरसींवा थाना क्षेत्र में हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही रायपुर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *