जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास देखे गए 6 पाकिस्तानी ड्रोन, सेना का सर्च आपरेशन शुरु

समृद्धि न्यूज। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कई अग्रिम इलाकों में पाकिस्तान से आए कम से कम छह ड्रोन मंडराते देखे गए। जिसके बाद सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात 9:15 बजे मेंढर सेक्टर के बालाकोट, लांगोटे और गुरसाई नाले के ऊपर सीमा पार से ड्रोनों की गतिविधि देखी गई। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि, इलाके की घेराबंदी कर दी गई। सुबह होते ही उन इलाकों में तलाशी शुरू कर दी गई। जहां ड्रोनों की गतिविधियां देखी गईं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनसे कोई हथियार या मादक पदार्थ तो नहीं गिराया गया। पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान की तरफ से हथियार और ड्रग्स गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है और इसी सिलसिले में पुलिस ने पिछले साल फरवरी में ड्रोन देखे जाने की सूचना देने वाले को तीन लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *