धूमधाम से मनाया गया समाजसेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल का 74वां जन्मदिन

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। कम्पिल के श्वेताम्बर जैन परिसर में गुरुवार को प्रमुख समाजसेवी और उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल का 74 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस समारोह का आयोजन समाजसेवी पुखराज डागा ने किया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, उद्योगपतियों और शुभचिंतकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने सत्यप्रकाश अग्रवाल के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना की। सत्यप्रकाश अग्रवाल ने केक काटकर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और सामाजिक सौहार्द से भरा रहा। कायमगंज के चेयरमैन शरद गंगवार ने जन्मदिन पर गाना गाकर सबका मन मोह लिया, जबकि भाजपा के अमरदीप दीक्षित ने कविता सुनाई। गणमान्य लोगों ने गुलदस्ते और माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। समारोह में भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, डॉ0 मिथलेश अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, अरुणा डागा, सी0पी0 मसाले के चेयरमैन सिद्धार्थ अग्रवाल, ज्ञान दूध डेयरी के चेयरमैन जय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, पूर्व भाजपा विधायक अमर सिंह खटीक, उपजिलाधिकारी अतुल पटेल और तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर सहित सैकड़ों व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *