
फ़र्रुख़ाबाद समृद्धि न्यूज ।जानकारी के अनुसार कस्बा राजेपुर में सुमन मेडिकल स्टोर पर भारत के 77 वे अमृत महोत्सव को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया प्रतिष्ठान पर ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी द्वारा ध्वज फहराया गया ध्वज फहराने के बाद श्री सिंह ने कहा यहां स्वतंत्रता दिवस विशेष अनुभूति का विषय आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसकी कीमत वही जान सकता है जो की पाबंदियों में रहा हो यदि हम स्वतंत्र हैं तो यह देखना भी बनता है कि क्या हम स्वतंत्र सोच के स्वामी हैं अथवा नहीं इस आजादी के लिए असंख बीर सपूतों ने कुर्बानी देकर जो आज हमें अंग्रेजों से आजादी व हमारा राष्ट्रीय ध्वज दिया है वह हमारे सम्मान का प्रतीक है इससे हम लोगों को ही नहीं विश्व स्तर पर हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व आदर भाव है अभी हाल में ही विगत वर्ष रूस यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा आग्रह किए जाने के बाद सुरक्षित निकालने के लिए जो पड़ोसी देश हमारे भारतीय ध्वज को अपमानित कर रहे थे वहीं अपने प्राण बचाने के लिए राष्ट्रीय ध्वज को अपने सर के ऊपर रखकर अपने गंतव्य का पहुंच पाए हमारे इस राष्ट्र ध्वज के लिए जिन वीर सपूतों ने कुर्बानी दी है उनको कोटि-कोटि नमन इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रध्वज के प्रति प्रति बच्चों एवं युवाओं में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति आदर सम्मान एवं देश प्रेम की भावना का विकास हो वही इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान एवं आर्मी से रिटायर उमेश सिंह राठौर ने देश भक्ति के ऊपर वक्तव्य दिया मर्म स्पर्शी वक्तव्य को सुनकर मौका पर उपस्थित सभी जनों की आंखें छलक उठ इस मौका पर जिला पंचायत सदस्य भैया पंडित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के रिटायर कैशियर श्री शिशुपाल सिंह राम प्रकाश राठौर बॉक्सपुर नरसिंह कुशवाहा सुखपाल कुशवाहा राजू सिंह राठौर शाहिद लगभग 2 सैकड़ा ग्रामीणों ने भाग लिया
