बिहार: पटना में भीषण सडक़ हादसें में 8 लोगों की मौत

समृद्धि न्यूज। बिहार की राजधानी पटना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शनिवार आज सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में ८ लोगों की मौत हो गयी। वहीं कई लोग घायल हो गये है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं। ये हदसा शाहजहांपुर के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे 4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास हुआ। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है।
जानकारी के मुताबिक, शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिगरियावा स्टेशन के पास हिलसा-दनियावां रोड पर हुए भीषण सडक़ हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार सुबह ट्रक और टेम्पो के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग बुरी तरह फंस गए। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान नालंदा जिले के मलावा गांव के निवासियों के रूप में हुई है। सभी लोग टेम्पो से फतुहा के त्रिवेणी में गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *