Headlines

ब्रह्माकुमारी केंद्र पर मनाया गया 89वां शिव अवतण दिवस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओमनिवास जटवारा जदीद सेवाकेंद्र पर 89वां शिव अवतरण दिवस को त्रिमूर्ति महाशिवरात्रि महोत्सव के रूप में मनाया गया। ब्रह्मकुमारी बहनों ने लोगों को जागरूक किया। पूनम बहन, एकता बहन एवं सरिता बहन ने सभी का तिलक लगाकर फूल पटको से स्वागत किया। शिव बाबा को पगड़ी फूल मालाओं से सुंदर सजाया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शोभा दीदी ने शिवरात्रि महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि हम अपने अंदर छुपे हुए अज्ञानता और मनोविकारों व दुर्गुणों को शिव पर हृदय से अपनी जीवन की गंदगी को शिव पर अर्पण कर उनसे सुख शांति पवित्रता की धरोहर को अपने जीवन में अमूल्य रत्न समझ स्वीकार करें, तभी जीवन में सच्ची सुख शांति प्राप्त हो सकती है।
लखनऊ हाईकोर्ट से आये सुमित कुमार ने कहा कि अज्ञानता और दुर्गुणों से मुक्त होना ही सच्ची शिवरात्रि मनाना है। स्वेता दुबे कहा कि परमात्मा शिव बाबा भोलेनाथ को आए हुए 89 वर्ष हो चुके हैं, अब उनको पहचानों और अपना खोया हुआ भाग्य बना लो। माउन्ट आबू से आये मोहित भाई ने कहा कि परमात्मा शिव हमें ऐसा देव तुल्य मनुष्य बना रहे हैं जिसकी महिमा भारत में गायी जाती है कि नर ऐसी करनी करें जो नारायण बने, नारी ऐसी करनी करें जो श्री लक्ष्मी बन जाए। संतोष बहन ने कहा कि परम पवित्र शिव की शक्ति सेवा ब्रह्माकुमारी बहने शिव के संदेश के लिए अपना जीवन समर्पित कर सभी मनुष्य आत्मा को जागरुक कर रही हैं। देवकुमार शर्मा ने कहा कि शिवरात्रि हमारे लिए हीरे तुल्य है, इस समय हम सब आत्माएं परमपिता शिव परमात्मा भोलेनाथ से ज्ञान और योग द्वारा अपने अंदर दुख देने वाले काम क्रोध लोभ मोह अहंकार बर विरोध से मुक्त हो जाते हैं। जिससे मेरा जीवन देवी गुना से मर्यादा पुरुषोत्तम मेरे तुल्य बन जाता है। भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि दो चीज हमारा परिचय देते हैं हमारा धैर्य और हमारा व्यवहार, महेशपाल सिंह उपकारी ने कहा कि उत्तम मनुष्य वह होता है। जिसमें सत्य धर्म और त्याग के श्रेष्ठ गुण होते हैं। वही व्यक्ति अहंकार रूपी शत्रु से जीत का सकता है। चित्रा अग्निहोत्री ने भी विचार व्यक्त किये। केक काटकर कैंडिल लाइट के साथ शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। संचालन सुआलाल मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *