संकिसा, समृद्धि न्यूज। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला मना निवासी प्रमोद कुमार यादव उर्फ रामजी उम्र 43 वर्ष पुत्र स्व0 जबर सिंह ने शुक्रवार रात अपने घर के सामने एक बबूल के पेड़ पर मफलर से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। शनिवार सुबह पत्नी मालती देवी ने बबूल के पेड़ पर अपने पति प्रमोद का शव लटका देखा और चीख-चीखकर रोने-चिल्लाने लगीष। रोने चिल्लाने की आवाज पर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। प्रमोद दो भाई थे। एक भाई का पहले ही स्वर्गवास हो गया और उनके माता-पिता का भी स्वर्गवास हो गया। प्रमोद अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों और पत्नी मालती को छोड़ गये। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि फौती सूचना पर शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
