ड्यूटी से घर जा रहे सिपाही की सड़क हादसे में मौत, पुलिस विभाग में शोक

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर देर रात पीआरवी 8024 के चालक, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार 35 वर्ष की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रात करीब 8:30 बजे सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीनमंडी और फैटेंसी मोटल के बीच हुई। अज्ञात वाहन ने मुकेश की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मुकेश कुमार अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। वे महोबा जिले के निवासी थे और इन दिनों कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में अपनी पत्नी दीपा और दो छोटे बच्चों के साथ रहते थे। उनकी मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है,
मुकेश कुमार 35 वर्ष पुत्र बलदेव प्रसाद निवासी चरखारी महोबा ने 2011 में पुलिस विभाग में सिपाही के तौर पर नौकरी शुरू की थी और बाद में प्रमोशन पाकर हेड कांस्टेबल बने थे। , वह अचलगंज थाना क्षेत्र में पीआरवी 8024 के चालक के रूप में कार्यरत थे। हादसे के समय वे अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर एस पी जय प्रकाश सिंह व सी ओ सिटी दीपक यादव सहित कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *