सुविधा शुल्क मांगे जाने की शिकायत पर सीएमओ ने दो नर्सों का रोका वेतन

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अवनींद्र कुमार ने रविवार को नवाबगंज ब्लॉक के अचरिया बाकरपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीएचसी में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने मौके पर मौजूद चिकित्सक को फटकार लगाई। सीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं से भी विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। इसके बाद सीएमओ अचरा खलवरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे स्वास्थ्य मेले में पहुंचे। वहां उन्होंने दवा लेने आए मरीजों से बातचीत की और बुजुर्गों से आयुष्मान कार्ड बनने या न बनने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बाद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नवाबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरानए सीएचसी नवाबगंज में इलाज के लिए पहुंचे गांव कडि़उली निवासी गोमती देवी पत्नी अजीत के परिजनों ने स्टाफ नर्सों पर सुविधा शुल्क लेने का गंभीर आरोप लगाया। शिकायत की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर मौजूद स्टाफ नर्स मधु और रेनू का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *