ब्यूटी विद् ब्रेन प्रतियोगिता में होगी क्राउन सरेमनी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। 22वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव में आयोजित होने वाली मिस मिस्टर एवं मिसेज इण्डिया, मिस मिस्टर एवं मिसेज उत्तर प्रदेश, मिस एवं मिस्टर कानपुर रीजन, मिस एवं मिस्टर फर्रुखाबाद के ताज के लिए रैम्प पर आकर्षक आउ ड्रेसों में प्रतिभागी कैटवाक करेंगे। कार्यक्रम में 16 जनवरी को आयोजित होने वाली ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता के लिए प्रतियोगियों का आडीशन समाप्त हो गये है। कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, आगरा, मथुरा, झांसी, दिल्ली, गोरखपुर से प्रतियोगियों ने आवेदन किये है। ऑन लाइन और वेन्यू ऑडीशन दोनों की सुविधा दी गई थी। ऑन लाइन और वेन्यू ऑडीशन दोनों के आधार पर प्रतियोगियों का चयन किया गया है। इस प्रतियोगिता में इन्जीनियर, एम0बी0ए0, और स्नातक, स्नातकोत्तर प्रतियोगियों ने आवेदन किये है। ये सभी मॉडलिंग में अपना भविष्य बनाना चाहते। समिति के अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा ने बताया कि इन सभी ब्यूटी विद् बे्रन प्रतियोगिता के सभी प्रतियोगी रैम्प पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये तैयारी कर रहे हैं। रैम्प पर सुन्दरियां अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी और ताज के लिए दावेदारी करेंगी। 16 जनवरी को सुबह 11 बजे से क्राउन सरेमनी होगी। रैम्प पर कैटवॉक कर जलबा बिखेरेंगी। कार्यक्रम की व्यवस्था अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा की देखरेख में होगी।
16 जनवरी को रैम्प पर कैटवॉक कर जलबा बिखेरेंगी युवतियां
