समृद्धि न्यूज। प्रयागराज के कीडग़ंज इलाके में पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में चार युवतियां और पांच युवक पकड़े गए। इस मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा था यह जानकर सब हैरान रह गए। पुलिस को कहीं से इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद ऐक्शन लिया गया। मकान मालकिन परिवार समेत बाहर रहती हैं। यह मकान उन्होंने किराए पर दे रखा है। रविवार दोपहर किसी माध्यम से पुलिस को मकान में अवांक्षित गतिविधियां चलने की जानकारी मिली। जानकारी के अनुसार, मकान किराए पर लेने वाले व्यक्ति ने परिवार के साथ रहने की बात कहकर मकान लिया था, लेकिन बाद में वहां अनैतिक गतिविधियां शुरू कर दी गईं। पिछले कुछ समय से मकान में युवकों और युवतियों की लगातार आवाजाही को लेकर मोहल्ले के लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। रविवार की दोपहर जैसे ही पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया। अंदर मौजूद लोगों में हडक़ंप मच गया। अचानक हुई इस कार्रवाई को देखकर आसपास के लोग भी मौके पर इक_ा हो गए। पुलिस ने मकान के अंदर से चार युवतियों और पांच युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान कुछ संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ी गई युवतियों में से दो प्रयागराज की रहने वाली हैं। जबकि एक युवती वाराणसी और एक पश्चिम बंगाल से बताई जा रही है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मकान में करीब तीन महीने से अनैतिक देह व्यापार चल रहा था। सूत्रों की माने तो यह मकान एक महिला आईएएस अधिकारी का बताया जा रहा है, जो 15 हजार रुपये महीना किराए पर लिया गया था। मकान किराए पर लेने वाले ने परिवार सहित रहने की बात कही थी।
प्रयागराज: आईएएस अधिकारी का किराए पर लिये मकान में चल रहा था सेक्स रैकेट
