फर्रुखाबाद: नेताजी की जयंती पर होगा भव्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल

देश के नामी पहलवान दिखाएंगे दांव

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। श्रद्धेय नेताजी स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर 22 नवम्बर 2026 को भव्य अंतरराष्ट्रीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल का आयोजन ग्राम नवादा (सिरौली) मढ़ी के पास, फर्रुखाबाद में दोपहर 12 बजे से होगा।इस भव्य दंगल के आयोजक 193 विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जितेन्द्र सिंह यादव हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा है।दंगल में देश के नामी-गिरामी पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। इनमें राष्ट्रीय एथलीट डॉ. पवन सिंह, महान भारत केसरी रामेश्वर पहलवान, भारत केसरी सोमवीर पहलवान, पागल बाबा, अरविन्द पहलवान, दिल्ली केसरी आसिफ पहलवान, जिला केसरी राजेश पहलवान, इंटरनेशनल महिला पहलवान पूनम फोगाट और इंटरनेशनल महिला पहलवान अंशु मलिक सहित कई बड़े पहलवान शामिल होंगे।आयोजकों ने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव कुश्ती और पहलवानों के बड़े समर्थक थे। उन्हीं की स्मृति में हर साल की तरह इस बार भी यह दंगल आयोजित किया जा रहा है। दंगल में विजेता पहलवानों को आकर्षक इनाम भी दिया जाएगा।क्षेत्र के लोगों से दंगल में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पहलवानों का हौसला बढ़ाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *