तत्कालीन कायमगंज थाना प्रभारी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

हत्या के मुकदमे में गवाही के लिए पेश न होने पर हुई कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वर्ष 2022 के एक हत्या के मामले में साक्ष्य देने के लिए न्यायालय में उपस्थित न होने पर विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र/तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने तत्कालीन कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाल के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया है। निरीक्षक जयप्रकाश पाल वर्तमान में जनपद औरैया में तैनात बताए जा रहे हैं। मामला सत्र परीक्षण 287/2023, राज्य प्रति रामलडैते से जुड़ा है। 31 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान अभियुक्त रामलडैते को जेल से पेश किया गया, लेकिन मामले के गवाह तत्कालीन निरीक्षक जयप्रकाश पाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी पेश नहीं हुए, जिस पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद 17 नवंबर को गवाह की मुख्य परीक्षा शुरू हुई, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण गवाही पूरी नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। गौरतलब है कि 23 नवंबर 2022 की रात कायमगंज के ग्राम पितौरा में हैंडपंप पर पानी पीने के दौरान जवाहर लाल की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *