समृद्धि न्यूज। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में फायरिंग हुई है। काराकास में राष्ट्रपति भवन के पास अंधाधुंध फायरिंग हुई है। शहर में फायरिंग से लोग दहशत में हैं। फायरिंग के बाद ही वेनेजुएला ने एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव किया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास में एक संदिग्ध ड्रोन दिखा है, संदिग्ध ड्रोन दिखने के बाद सेना एक्शन में है। राष्ट्रपति भवन के पास ड्रोन को सेना ने मार गिराया, इसके लिए एंटी-एयरक्राफ्ट हथियारों का इस्तेमाल किया गया। इस अचानक हुई गोलीबारी और हवाई गतिविधि के बाद दुनिया की नजरें अमेरिका पर टिक गईं। हालांकि, व्हाइट हाउस ने तुरंत बयान जारी कर इस घटना को लेकर कहा कि इमसें अमेरिका शामिल नहीं है। बता दें कि यह घटना 3 जनवरी को अमेरिकी ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के तहत राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के ठीक बाद हुई है। मादुरो इस समय न्यूयार्क की जेल में हैं, जबकि वेनेजुएला में डेल्सी रोड्रिग्ज ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है।
Anti-aircraft used to SHOOT DOWN DRONES NEAR PRESIDENTIAL PALACE https://t.co/SQqeLqtblv pic.twitter.com/UPUYjMlNmq
— RT (@RT_com) January 6, 2026
