फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्जीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के वितरण के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागा में बैठक सम्पन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव, मन्त्री, प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों के का वितरण किया गया, डीएम ने बताया कि ६ जनवरी को प्रकाशित होने वाले वाली आलेख्य मतदाता सूची का अवलोकन उक्त स्थलों पर कर सकते हैं। दावे और आपत्तियां ६ जनवरी मंगलवार से 6 फरवरी शुक्रवार प्राप्त की जायेंगी तथा उनका निस्तारण 27 फरवरी शुक्रवार को किया जायेगा। यदि कोई मतदाता 01 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल, 01 जुलाई व 01 अक्टूबर को अर्ह हो रहे हैं, तो ऐसे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु फार्म-6 भरकर जमा करें। फार्म-8 एवं घोषणा पत्र भरकर सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण को दे सकता है। प्रविष्टि में संशोधन इत्यादि के लिए ऑनलाइन माध्यम से आयोग के ऐप के माध्यम से भी घोषणा-पत्र सहित सबमिट किया जा सकता है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे या कर चुके वह फार्म प्रारुप ६ भरकर जमा करे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, भाजपा से मुकेश गुप्ता, सपा से सुभाष चन्द्र शाक्य, बसपा से रामरतन गौतम रहे।
डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को वितरित की निर्वाचक नामावलियां
