नई दिल्ली: दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास से अवैध अतिक्रमण को देर रात बुलडोजरों से हटाया गया। यह कार्रवाई दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर हुई। अतिक्रमण हटाते समय एमसीडी कर्मचारियों और पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए।
#WATCH | Delhi | Visuals from the area near Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate, where MCD, pursuant to the directions of the Delhi High Court, carried out a demolition drive on an encroachment earlier today.
Madhur Verma, Joint Commissioner of Police, Central Range, says, "During… pic.twitter.com/OtauQ2Acgh
— ANI (@ANI) January 7, 2026
आधी रात में ही बुलडोजर के जरिए मस्जिद के अवैध निर्माण को गिराया गया। जिस जगह मस्जिद बनी हुई है, वह सेंसेटिव इलाका है। इसे ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन को लेकर दिल्ली ट्रैेिेफक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। अवैध निर्माण गिराने को लेकर दिल्ली पुलिस ने फैज-ए-इलाही मस्जिद के आस-पास पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। कई जिलों की पुलिस फोर्स और पैरामिल्ट्री फोर्स को भी तैनात किया गया है।
#WATCH | Delhi | Madhur Verma, Joint Commissioner of Police, Central Range, says, "Pursuant to the directions of the Delhi High Court, the MCD carried out a demolition drive at the encroached area in the vicinity of Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate, near Ramlila Maidan, Delhi,… pic.twitter.com/jUAAFSR8AE
— ANI (@ANI) January 6, 2026
ड्रोन कैमरे से आस-पास के इलाके पर नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर किसी तरह की भ्रामक खबरें कोई भी शख्स ना फैलाए, इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट की स्पेशल टीम गठित की है। इसके अलावा, एंटी सोशल एलिमेंट्स दिल्ली की कानून व्यवस्था न बिगाड़ पाए, इसे ध्यान में रखते हुए भी मैन्युअल इंटेलिजेंस के जरिए नजर रखी जा रही है। वहीं सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने 7 जनवरी 2025 की तडक़े दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के निकट अतिक्रमित क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया।
#WATCH | Delhi | DCP Nidhin Valsan says, "The action is still ongoing… MCD is doing the demolition. We have deployed our staff for security. The action started around 1 am. MCD conducted demolition as per the High Court's orders on the encroached land. Stones were pelted at the… https://t.co/4ZxB7q3Vn0 pic.twitter.com/Zjw2BvoMot
— ANI (@ANI) January 7, 2026
इस कार्रवाई के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई। वहीं डीसीपी निधिन वलसन ने बताया कि कार्रवाई अभी जारी है। एमसीडी तोडफोड़ कर रही है। हमने सुरक्षा के लिए अपने कर्मचारियों को तैनात किया है। कार्रवाई रात करीब 1 बजे शुरू हुई। एमसीडी ने उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अतिक्रमित भूमि पर तोडफ़ोड़ की। रात में पुलिस पर पत्थर फेंके गए। हमने उन्हें रोकने के लिए न्यूनतम बल का प्रयोग किया। इसके अलावा, पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से चली। चार से पांच अधिकारियों को मामूली चोटें आईं। सीसीटीवी फुटेज, ग्राउंड फुटेज और बॉडी कैमरा फुटेज मिलते ही हम उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
#WATCH | Delhi | Visuals from the area near Faiz-e-Elahi Masjid, Turkman Gate, where MCD, pursuant to the directions of the Delhi High Court, carried out a demolition drive on an encroachment earlier today.
Madhur Verma, Joint Commissioner of Police, Central Range, says,… pic.twitter.com/56LD5zeYZg
— ANI (@ANI) January 7, 2026
अधिकारियों का कहना है कि मस्जिद की दीवार को छुआ नहीं गया है, जो अतिक्रमण वाली जगह थी सिर्फ वहीं पर बुलडोजर चलाया गया है और बारात घर और डिस्पेंसरी को हटाया गया है, अभी भी 10 से 20 प्रतिशत कंस्ट्रक्शन बचा हुआ है, करीब 200 ट्रक मलबा है जिसको हटाने में चार दिन लगेंगे और एक बार फिर जो बचा हुआ कंस्ट्रक्शन है, उसको हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा। तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद कैंपस के अतिक्रमण को हाईकोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया है। 6 जनवरी को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने मस्जिद और कब्रिस्तान से सटी जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था। याचिकाकर्ता समिति का कहना है कि यह जमीन वक्फ संपत्ति है और वह इसके लिए वक्फ बोर्ड को लीज किराया देती है, मस्जिद कमेटी इसे 100 साल पुराना ढांचा बता रही है।
