समृद्धि न्यूज। बांग्लादेश के रिश्ते जहां भारत से खराब हो रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान के साथ लगातार बेहतर होते जा रहे हैं। बांग्लादेश अब पाकिस्तान के जेई-17 फाइटर जेट को खरीदने को लेकर अपना इंटरेस्ट दिखा रहा है। बांग्लादेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने संभावित जेई-17 फाइटर जेट बिक्री और रक्षा समझौते पर बांग्लादेश के साथ बातचीत की पुष्टि की है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ जेई-17 फाइटर जेट की बिक्री और एक रक्षा समझौते पर बातचीत की पुष्टि की है। बांग्लादेशी मीडिया की रिपोट्र्स के मुताबिक, दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों ने इस्लामाबाद में इस पर विस्तार से चर्चा की। पाकिस्तान की सेना की प्रेस विंग के हवाले से डेली स्टार अखबार ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू और बांग्लादेश के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ने जेई-17 फाइटर नाम के इस मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की खरीद पर गहन बातचीत की। दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों की बैठक 28 दिसंबर को पाकिस्तान के हाई कमिश्नर इमरान हैदर की बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से हुई मुलाकात के ठीक बाद हुई है। यह मुलाकात ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई थी। चीफ एडवाइजर की प्रेस विंग के मुताबिक, पाकिस्तान के हाई कमिश्नर ने कहा कि ढाका और कराची के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। दोनों पक्षों ने ट्रेड, इन्वेस्टमेंट और एविएशन में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इसके अलावा, कल्चरल, एजुकेशनल और मेडिकल एक्सचेंज को बढ़ावा देकर दोनों दक्षिण एशियाई देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया। मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि इस्लामाबाद ने ढाका को सुपर मुश्शाक ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट की फास्ट-ट्रैक डिलीवरी के साथ ही पूरी ट्रेनिंग और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट इकोसिस्टम का आश्वासन भी दिया। यह अहम बैठक पाकिस्तान के बांग्लादेश में उच्चायुक्त इमरान हैदर की ओर से पिछले महीने 28 दिसंबर को ढाका में स्टेट गेस्ट हाउस में मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात के तुरंत बाद हुई। बैठक के दौरान, पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने बताया कि ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें जनवरी में शुरू होने की उम्मीद है। बताते चले कि भारत को कोई बड़ा फर्क नहीं पडऩे वाला। भारत की एयरफोर्स काफी मजबूत है, जिसमें राफेल, सुखोई-30एमकेआई और तेजस जैसे एडवांस्ड फाइटर जेट्स हैं।
बांग्लादेश अब PAK से खरीदेगा JE-17 फाइटर जेट!
