ग्रुप डांस में पलक गु्रप रहा विजेता
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्रुखाबाद युवा महोत्सव के प्रतियोगिताओं के क्रम में डान्स चैम्पियन एवं डान्स सुपर स्टार प्रतियोगिता का आयोजन समिति के सभागार में किया गया। युवाओं नें बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और निर्णायक के सामने अपने डान्स प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डोला रे डोला रे, राम आयेंगे आदि गानों पर डान्स किया। सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के बाद निर्णायक ने मिस संजना को डान्स चैम्पियन तथा कौशिकी को डान्स सुपर स्टार चुना गया, जबकि महक तृतीय स्थान पर रही। गु्रप डांस में पलक गु्रप विजेता रहा। नन्दिता गु्रप द्वितीय एवं दिव्यांशी गु्रप तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक की भूमिका डॉ0 शिवानी शुक्ला एवं सुमन राठौर ने निभाई। डा0 शिवानी शुक्ला, सुमन राठौर ने सभी विजेताओं को शील्ड, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं के प्रयासों की सराहना की तथा समिति का आभार व्यक्त किया। सभी ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। प्रतिभागी अनुष्का, अंशिका, पलक, खुशी, कशिश, संजना, मधु, कौशिकी, कीर्ति, अक्षिता, नन्दिता, जाहनवी, आकांशी, दिव्यांशी, तानी, आरजू, हनी, शगुन, हिमांशी, अंशिका, महक, श्रष्टि, रोशनी, मीठी, अदिति, वर्षा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर अध्यक्ष डा0 संदीप शर्मा, कुशाग्र सक्सेना, डा0 कृष्णकान्त अक्षर, सच्चिदानन्द मिश्रा मौजूद रहे। संचालन हर्ष दुबे ने किया।
संजना बनी डांस चैम्पियन व कौशिकी सुपर स्टार
