हलिया (मिर्ज़ापुर): क्षेत्र के जंगल से होकर गुजरी बाण सागर नहर के होने वाले मरम्मत कार्य के लिए रविवार को वन्यजीव प्रतिपालक कैमूर वन्य जीवन बिहार चुर्क भास्कर प्रसाद पाण्डेय, वन क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार राय सर्वेयर राजकुमार, अंकुर शुक्ला, रवी रंजन, शीतला बक्स सिंह के साथ बाण सागर नहर निर्माण खंड आठ के सहायक अभियंता व अवर अभियंता मनोज कुमार यादव, हेमंत यादव, संपूर्णानंद,भास्कर बर्मा टीम के साथ सगरा बाण सागर नहर 23 केमि से 25.600 केमि कुल चार किलोमीटर नहर का निरीक्षण सर्वें किया है निरीक्षण सर्वें का मुख्य उद्देश्य है कि बाण सागर नहर जगह जगह क्षतिग्रस्त का मरम्मत कार्य बाण सागर नहर निर्माण खंड आठ द्वारा कराया जाना है जिससे सर्वें को पूरा कर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके इस संबंध में वन्यजीव प्रतिपालक कैमूर वन्यजीव बिहार चुर्क भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने बताया की वन क्षेत्र से होकर गुजरी बाण सागर नहर के मरम्मत कार्य के लिए बाण सागर नहर निर्माण खंड आठ के अभियंताओ के साथ बाण सागर नहर का सर्वेयर के साथ सर्वें निरीक्षण किया गया है
जंगल से होकर गुजरी बाण सागर नहर के मरम्मत कार्य का वन्यजीव प्रतिपालक ने किया निरीक्षण
