महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कम्पिल, समृद्धि न्यूज। महिला ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। स्वजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम हेतु भेज दिया।
क्षेत्र के गांव कादरदादपुर सराय निवासी आकाश राठौर की इक्कीस वर्षीय पत्नी अंजना ने सोमवार देर शाम घर के कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी समय तक दरवाजा न खुलने पर स्वजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनकी चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरा। स्वजन खुदकुशी का कारण नहीं बता सके। स्वजनों के अनुसार आकाश की शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी। आकाश घटना के समय हलवाई का कार्य करने गया था। थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया शव पीएम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *