दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

कमालगंज (सं.)। दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी पूनम पुत्री शेर सिंह ने थाना जहानगंज में शिकायत कर बताया दिनांक ५ जुलाई को मै अपने पिता को खाना देने के लिए खेत पर गयी थी। पिताजी खाना खाने के बाद मक्का का पैकेट लेकर घर आए, जबकि मैं खेत पर थी। उसी समय गांव के जितेंद्र पुत्र मनोहर लाल जाटव ने दुष्कर्म करने के लिए मुझे पकडक़र मक्के के खेत में खींच ले गये। मेरे चीखने चिल्लाने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने आकर मुझे बचाया। उससे पहले जितेंद्र ने लात घुसा एवं ईटों से मुझे मारा पीटा और मुझे जमीन पर पटका। जिससे मेरी जीव काटने के लिए उसने जेब से ब्लेड निकाला। मारपीट में मेरे सर व शरीर पर काफी चोटें आयीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *