समृद्धि न्यूज। प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-5 में भीषण आग लग गई है। आग नारायण शुक्ला धाम के शिविर में लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी है। टेंट समेत अन्य समान जलकर राख हो गया है। प्रयागराज के माघ मेला के सेक्टर 5 में मंगलवार शाम एक शिविर में भीषण आग लग गई, जिससे मेला क्षेत्र में भगदड़ मच गई। आग की लपटें देखकर लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया। मंगलवार को माघ मेला क्षेत्र में उस समय हडक़ंप मच गया, जब सेक्टर-5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में भीषण आग लग गई। नारायण शुक्ला धाम शिविर में 15 टेंट लगे हुए थे, जिनमें करीब 50 कल्पवासी थे। आग लगी देख सभी आनन-फानन में बाहर निकल आए। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। शिविर से उठ रहीं आग की लपटें दूर तक नजर आ रही थीं, जिसे देख कल्पवासी सहम गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि अग्निकांड में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज फैलीं कि कल्पवासी शिविर के बाहर लगी 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
