
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज। प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों के साथ पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया। साथ ही जनमानस से भी ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने की अपील की।
अमृतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश पटेल द्वारा अमृतपुर थाने में पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं और करते दूर प्रदूषण हैं। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान है। चाहे गर्मी हो या बरसात हो वृक्ष हमेशा हमें आराम देते हैं। हम सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि वृक्षों को संरक्षित रखकर पर्यावरण को संरक्षण देंगे। उन्होंंने जनता से भी आह्वान किया कि वह वृक्ष अवश्य लगायें, क्योंकि वृक्षों से हमें जीवनरुपी ऑक्सीजन मिलती है। ऑक्सीजन का महत्व लोगों को कोरोना काल में पता चला। थाना प्रभारी ने कहा कि मैं इस थाने को जिले का सबसे सुंदर थाना बनाना चाहता हूॅ। जिसके लिए वह अनवरत प्रयास करते रहते हैं। प्रतिदिन थाने पर बैठकर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं व उनका निराकरण कराने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मैं अपने थाना क्षेत्र में किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दूंगा।
