फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला आबकारी अधिकारी जी0पी0 गुप्ता के पर्यवेक्षण में प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा मय स्टाफ द्वारा थाना कमालगंज के अंतर्गत आबकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। स्टाक रजिस्टर, पॉस से बिक्री, ऑनलाइन पेमेंट, सीसीटीवी कैमरा का परीक्षण किया गया। जिला आबकारी अधिकारी जी0पी0 गुप्ता ने बताया कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।
आबकारी निरीक्षक ने शराब दुकानों का किया निरीक्षण
