फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अग्निशमन कार्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की उपस्थिति में नागरिक सुरक्षा द्वारा मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। 06 पर सायरन बजते ही ब्लैकआउट हुआ।
02 मिनिट बाद पुन: सायरन बजने पर मॉकड्रिल शुरू हुई। मॉकड्रिल में सर्वप्रथम फायर टेंडर द्वारा लगी हुई आग को बुझाया गया, इसके बाद घायलों का रेस्क्यू कर उनको प्राथमिक उपचार दिया गया, छत पर मौजूद घायलों को रस्सी के सहारे उतारकर उपचार देकर अस्पताल ले जाया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद, चिकित्सा विभाग के अधिकारी व डॉक्टर व सभी अधिकारी, आपदा विशेषज्ञ, होमगार्ड, पी0आर0डी0जवान, आपदा मित्र उपस्थिति रहे।
ब्लैकआउट मॉक ड्रिल क्या है?
ब्लैकआउट एक ऐसी स्थिति है, जब किसी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो जाती है, जिससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है, यह तकनीकी खराबी, प्राकृतिक आपदा, या अन्य कारणों से हो सकता है। साथ ही दुश्मन के हवाई हमले या ड्रोन हमले से सुरक्षा के लिए रात में शहर/इलाके की पहचान छिपाने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा एवं नागरिकों की जान-माल की रक्षा के लिए आपदा या युद्ध जैसी परिस्थितियों में रणनीतिक सावधानी बरतने के लिए ब्लैकआउट किया जाता है।
