सडक़ सुरक्षा के अंतर्गत मदिरा की दुकानों का किया गया संयुक्त निरीक्षण

मदिरापान कर दो पहिया वाहन चलाते हुए 2 पकड़े
बिना हेलमेट पेट्रोल लेते हुए 35 के चालान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी गुरु प्रसाद गुप्ता तथा एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा नगर में मदिरा की दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य यह था कि दुकानों पर मदिरापान कर वाहन न चलाने का संदेश लिखा है अथवा नहीं। संयुक्त टीम द्वारा चार दुकानों का निरीक्षण किया गया। जनपद में मदिरा की 304 दुकानें हैं तथा आबकारी नीति के अनुसार दुकानों पर यह संदेश लिखा जाना अनिवार्य है।
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अनिल यादव के साथ नगर के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने वाले दो पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच में काफी संख्या में दो पहिया वाहन बिना हेलमेट के पेट्रोल लेते हुए पाए गए, जबकि पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का बोर्ड लगा था। ऐसे 35 वाहनों को चालान कर दिया गया। चालान की कार्यवाही रामशरण अग्रवाल फिलिंग स्टेशन तथा गुप्ता फ्यूल सर्विस पर की गई। मद्यपान कर दो पहिया वाहन चलाने के अभियोग में 2 चालान भी किए गए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 255000 का जुर्माना लगाया गया। तीन अवयस्क वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उन पर 26-26 हजार का जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *