फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शेरवुड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वे कभी भी निष्क्रिय नहीं रहते। शीतकालीन अवकाश के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित निबंध लेखन एवं कला प्रतियोगिता में जोशुआ मसीह ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार तथा कला प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। जोशुआ मसीह ने प्रथम पुरस्कार जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इन प्रतियोगिताओं के पुरस्कार नैनीताल के जिलाधिकारी एवं हल्द्वानी के मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रदान किए गए। विद्यालय परिवार ने जोशुआ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। क्रिश्चियन इंटर कालेज के प्रबंधक राजेश मसीह के पुत्र जोशुआ मसीह ने नैनीताल में नाम रोशन किया है। जोशुआ मसीह की मां रखा बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ की प्रधानाचार्या है। इस उपलब्धि पर माता पिता ने अपने पुत्र को बधाई दी और कहा कि मेरे पुत्र ने नैनीताल में प्रतियोगिता में भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पाकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए जोशुआ मसीह को बधाई दी है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शेरवुड स्कूल के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धि, जोशुआ मसीह ने बढ़ाया मान
