फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माघ मेला प्रयागराज में धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में गणतंत्र दिवस पर गंगा तिरंगा कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी सम्मिलित हुए। ध्वजारोहण के उपरांत शंकराचार्य से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी ने समर्थन पत्र सौंपा। अंकित तिवारी ने कहा कि एक मुख्यमंत्री ऐसे थे, जिन्होंने राम भक्तों पर गोली नहीं चलाई और अपने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया, परन्तु ये मुख्यमंत्री सन्यासी होते हुए भी बटुकों व सन्यासियों पर लाठी चलवा रहे हैं और उनकी शिखा खींचने वालों पर कोई कार्यवाही भी नहीं कर रहे। इस घटना पर कार्यवाही न होने पर मुख्यमंत्री के प्रशासन की निंदा की गई। बरेली के नगर मजिस्ट्रेट ने शंकराचार्य के साथ हुए दुव्र्यवहार व अभी तक सरकार के रवैये की बजह से अपने पद से इस्तीफा दे दिया
हिन्दू समाज पार्टी ने प्रयागराज में धरने पर बैठे शंकराचार्य को दिया समर्थन
