हिमाचल प्रदेश: चंबा के पहाड़ों की सफेद चादर के बीच जहां हर आवाज बर्फ में दब जाती है, वहां एक बेजुबान कई फीट बर्फ के बीच बिना कुछ खाए चार दिनों तक अपने मालिक के शव के पास ही खड़ा रहा और उसकी रखवाली करता रहा, लेकिन इस त्रासदी के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने इंसानियत को भावुक कर दिया। अपने मालिकों की मौत के बाद भी उनका पालतू कुत्ता हाड़ कंपाने वाली ठंड और बर्फबारी के बीच चार दिनों तक उनके बेजान शरीर के पास अडिग बैठा रहा। भरमौर के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्र में भरमाणी माता मंदिर के पास एक युवक की बर्फबारी और ठंड की चपेट में आने से मृत्यु हो गई थी। 4 दिनों बाद जब बचाव दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर सबकी आंखें नम हो गईं। व्यक्ति का शव बर्फ से ढका हुआ था, लेकिन उसका पालतू कुत्ता वहीं जमकर बैठा था। इन चार दिनों में न तो उस बेजुबान ने कुछ खाया और न ही अपनी जगह छोड़ी। उसने न केवल बर्फीले तूफान का सामना किया, बल्कि जंगली जानवरों से भी अपने मालिक के शरीर की रक्षा की। अपने साथ कैंपिंग का सामान भी ले गए थे। मंदिर के ऊपरी इलाकों में वीडियो शूट करते वक्त मौसम ने अचानक कहर ढा दिया। तेज बर्फबारी, बर्फीला तूफान और शून्य से नीचे गिरता तापमान। शाम को परिजनों से आखिरी बार बातचीत में उन्होंने खुद को सुरक्षित बताया था, लेकिन उसके बाद संपर्क हमेशा के लिए टूट गया। चार दिन तक प्रशासन, पुलिस, सेना और वायुसेना उन्हें ढूंढती रही। ड्रोन उड़े, हेलीकॉप्टर भेजे गए, लेकिन पहाड़ खामोश रहे। जब रेस्क्यू टीम शव को उठाने के लिए आगे बढ़ी, तो शुरुआत में कुत्ता काफी आक्रामक हो गया। उसे लगा कि शायद कोई उसके मालिक को नुकसान पहुंचाने आया है। काफी मशक्कत और पुचकारने के बाद जब उसे अहसास हुआ कि ये लोग मदद के लिए आए हैं, तब जाकर वह वहां से हटा।
भारी बर्फबारी में 4 दिनों तक अपने मालिक के शव की निगरानी करता रहा पिटबुल
