वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को किया फोन

समृद्धि न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज ने फोन किया। इस दौरान पीएम मोदी और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी ने आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। पीएम मोदी और रोड्रिग्ज के बीच यह फोन कॉल वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने के बाद पहली वार्ता थी। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने एक्स एकाउंट पर लिखा, वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति सुश्री डेल्सी रोड्रिग्ज से बात की। हमने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और गहरा करने और विस्तार देने पर सहमति जताई। साथ ही भारत-वेनेजुएला संबंधों को आने वाले वर्षों में नई ऊँचाइयों तक ले जाने की साझा दृष्टि के साथ।

Narendra Modi
@narendramodi
Spoke with Acting President of Venezuela, Ms. Delcy Rodríguez. We agreed to further deepen and expand our bilateral partnership in all areas, with a shared vision of taking India-Venezuela relations to new heights in the years ahead.

बता दें कि रोड्रिग्ज ने अमेरिकी बलों द्वारा अपने पूर्ववर्ती निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क में मुकदमे के लिए पकडक़र ले जाये जाने के दो दिन बाद 5 जनवरी को कार्यवाहक राष्ट्रपति का पद संभाला था। यह पहली बार था, जब अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने के बाद दोनों नेताओं ने बात की। भारत और वेनेजुएला दोनों ही देश इन दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लगातार बदलती नीतिओं के कारण परेशानी का सामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *