फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) रजलामई में तीन दिवसीय अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सामाजिक विज्ञान विषय के सहायक अध्यापकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। डाइट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने बताया कि प्रशिक्षण गुणवत्तापूर्ण एवं सहज ढंग से कराया गया। अध्यापकों को कक्षा कक्ष में सामाजिक विज्ञान को बहुत सरल ढंग से एवं वर्तमान के भौगोलिक परिदृश्य एवं विश्व में बदलती राजनैतिक परिस्थितियों के अनुसार पढ़ाना और बच्चों को एनईपी 2020 के तहत समावेशी शिक्षा और सामाजिक विज्ञान को सरल व वर्तमान के अनुरूप तथा रटाने की बजाय समझाने पर जोर देने को कहा गया। जिससे कि बच्चों में बौद्धिक गुणवत्ता और और समझ के साथ माननीय मूल्यों का विकास हो सके। साथ ही इस ट्रेनिंग की प्रशिक्षण प्रभारी डायट प्रवक्ता राजेश यादव की देखरेख में यह प्रशिक्षण बड़े बेहतर ढंग से हुआ और प्रशिक्षण के अंतिम दिन डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण पत्र वितरित किए।
माध्यमिक विद्यालयों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
