लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में कई अधिकारियों को पदोन्नति मिली है, वहीं 11 जिलों में नए एसपी-एसएसपी की तैनाती की गई है। अपराध नियंत्रण और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में लखनऊ जोन समेत कई अहम पदों पर बदलाव हुआ है। यूपी में आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, इसके तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं, जिसमें प्रमुख नाम संभल की अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा का नाम है। उनको संभल से गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है, उनको अपर पुलिस उपायुक्त बनाकर गौतमबुद्ध नगर भेजा गया है।
पुलिस महानिदेश एवं अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ सुजीत पांडेय को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। प्रवीण कुमार अपर महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक अयोध्या परिक्षेत्र, अयोध्या को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन भेजा गया है। पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्ल्यू यूपी केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिदेशक के जीएसओ यूपी बनाया गया है। विनोद कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त एवं पुलिस कमिश्नरेट कानपुर को पुलिस महानिरीक्षक, डॉ0 भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद भेजा गया है। गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को अपर पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है। राज करन नैय्यर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर से अपर पुलिस आयुक्त गाजियाबाद भेजा गया है। संकल्प शर्मा पुलिस उपमहानिरीक्षक मिर्जापुर को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।
यूपी में 24 IPS अफसरों का तबादला
