अमेरिकी दस्तावेज में जम्मू-कश्मीर और POK को भारत का हिस्सा दिखाया

समृद्धि न्यूज। भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का ऐलान शनिवार को हुआ, लेकिन सुर्खियां किसी टैरिफ या डील की शर्तों ने नहीं, बल्कि एक फोटो ने बटोर ली। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालयद्वारा जारी दस्तावेज़ में भारत का जो नक्शा छपा, उसने चुपचाप पाकिस्तान और चीन दोनों को असहज कर दिया और नई दिल्ली में सियासी मुस्कान ले आया। अमेरिका के साथ लंबे समय से अटके व्यापार समझौते पर अंतिम रूपरेखा पर सहमति बन चुकी है।Image जिसे लेकर दोनों देशों ने संयुक्त बयान भी जारी किया। इस बीच अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत का एक नक्शा जारी किया है, जिसको देखने के बाद पड़ोसी देश पाकिस्तान को झटका लगना तय है। व्यापार समझौते के बाद कहीं ना कहीं अमेरिका ने पाकिस्तान को कश्मीर के मुद्दे पर भी साफ संदेश दे दिया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने भारत का एक नक्शा जारी किया है, जिसमें जम्मू और कश्मीर को स्पष्ट रूप से भारत का हिस्सा दिखाया गया है। वहीं नक्शे में अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया जाना चीन के लिए भी आंखों में चुभने वाला है, बीजिंग लंबे समय से इस इलाके पर दावा करता रहा है, भारत कई बार अमेरिका और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सामने सीमाओं के गलत चित्रण पर आपत्ति जताता रहा है खासकर जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश को लेकर, इस बार अमेरिका ने मानो भारत की बात सुन ली हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *