सडक़ सुरक्षा के तहत छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

एआरटीओ ने विद्यार्थियों को दिलायी यातायात नियमों का पालन करने की शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सडक़ सुरक्षा माह के अन्तर्गत एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज श्यामनगर में छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शासन के निर्देशानुसार सडक़ सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है।
एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने बताया कि माह वर्ष 2025 में जनपद में 490 सडक़ दुर्घटनायें घटित हुई हैं, जिनमें 284 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि वर्ष 2024 में जनपद में 390 सडक़ दुर्घटनायें घटित हुई थीं। जिनमें 213 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। उन्होंने बताया कि घायलों तथा मृतकों में लगभग 20 प्रतिशत पैदल एवं साइकिल सवार शामिल हैं। विद्यालय के अधिकतर छात्र साइकिल से यात्रा करते हैं, इसलिए वह दुर्घटना से ग्रसित हो सकते हैं। छात्रों का यह दायित्व है कि वह स्वयं को दुर्घटना से सुरक्षित रखें तथा अपने परिवार को भी सडक़ सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए बाध्य करें ताकि पूरा परिवार सुरक्षित रह सके।
वर्तमान में सडक़ दुर्घटनाएं केवल लापरवाही की वजह से बढ़ती जा रही है, जिसको नियंत्रण करने की आवश्यकता है। भारत सरकार द्वारा लॉन्च किये गये नेक्स्ट जेन एम परिवहन तथा डिजीलॉकर एप के बारे भी जानकारी दी। कार्यक्रम में लगभग 700 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। एआरटीओ-प्रवर्तन ने सभी को सडक़ सुरक्षा शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नारायण मिश्रा, रामकृष्ण बाजपेई, चन्दन लाल, जितेन्द्र, रतन, संन्तोष, आकाश मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *