समृद्धि न्यूज। पाकिस्तान सरकार ने पहले बहिष्कार के फैसले से यू-टर्न लेते हुए टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने की मंजूरी दे दी है। टी20 विश्व कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला गु्रप मैच अब खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले भारत के खिलाफ अपने इस मुकाबले का बॉयकॉट करने का ऐलान किया था, जो 15 फरवरी को कोलंबो में होना है। यह फैसला पाकिस्तान सरकार के आदेश पर लिया गया था, लेकिन आईसीसी के साथ हुई लंबी बातचीत के बाद पाकिस्तान ने अपना फैसला वापस ले लिया है। मित्र देशों और आईसीसी के हस्तक्षेप के बाद 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेले जाने का रास्ता साफ हो गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के रिप्रेजेंटेटिव इमरान ख्वाजा और मुबाशिर उस्मानी हाल ही में लाहौर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीसीबी के अधिकारियों के साथ चर्चा की। यह बैठक पीसीबी की ओर से रखी गई थी, मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी से बातचीत हुई, क्योंकि पूरा विवाद बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने से जुड़ा था, आईसीसी ने पाकिस्तान को मैच न खेलने पर संभावित फाइनेंशियल पेनल्टी और बाकी परिणामों के बारे में साफ किया, जिसके बाद पीसीबी ने रुख नरम किया।
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐलान किया है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ मैच खेलेगी। इस पोस्ट में लिखा गया कि कई चर्चाओं से निकले नतीजों के साथ-साथ मित्र देशों की अपील को ध्यान में रखते हुए, पाकिस्तान सरकार पाकिस्तान नेशनल क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप में अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए 15 फरवरी 2026 को मैदान में उतरने का निर्देश देती है।
पाकिस्तान ने किया सरेंडर, भारत के खिलाफ खेलेगा ग्रुप मैच
