डीएम को निरीक्षण में नगर पंचायत कार्यालय में मिलीं खामियां, जतायी नाराजगी

ब्लाक, सीडीपीओ कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का भी किया निरीक्षण
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने नगर पंचायत कार्यालय और नवाबगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ.-सफाई और नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने नगर पंचायत में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय.सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरानए जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारणए कार्यालय अभिलेखों के व्यवस्थित रखरखाव और नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निष्प्रयोज्य मशीनरी का मूल्यांकन कराकर नीलामी करने, कूड़ा गाडिय़ों की मरम्मत कराने, जलकर व गृहकर की वसूली में तेजी लाने और सभी अनुदानों का शत-प्रतिशत उपयोग करने के निर्देश भी दिए। आईजीआरएस के प्रकरणों में स्थलीय निरीक्षण कर शिकायतकर्ता से संपर्क करने और विशेष मामलों की समीक्षा करने को कहा गया। नगर पंचायत कार्यालय में सीपेज पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की और उसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरानए रीना, रिंकी, राम लीला, सुखरानी, जसराम, रजौली, पिंकी, ज्योति, राजेंद्र, लक्ष्मी, रिंकी और नन्हीं देवी सहित कई निवासियों ने आवास संबंधी अपनी मांगें रखीं। सभासद पुष्पेंद्र कुमार ने वार्ड नंबर 11 में विद्युतीकरण न होने की शिकायत की। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत अनिल कुमार राजपूत, अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने नवाबगंज ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक में स्थित पार्क में वृक्षारोपण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बीडीओ के आवास को दुरुस्त कराने, सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर उसके पीछे खड़ी निष्प्रयोज्य गाड़ी की नीलामी कराने को कहा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कार्यालय में रखी अलमारी की साफ.-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरांत, जिलाधिकारी ने ब्लॉक के सभी स्टाफ के साथ बैठक की। उन्होंने बिजली घर के पास बने मंडप का भी निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *