बैठक कर घटना की निंदा, अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रामपुर की जिला पंचायत कार्यालय में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में जनपद के अधिवक्ताओं ने रोष जताते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर दोषियों की गिरफ्तार व कार्यवाही की मांग की है।
बार एसोसिएशन रामपुर के अधिवक्ता फारूख अहमद खाँ की जिला पंचायत कार्यालय रामपुर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। अधिवक्ता की हत्या पर बार एसोसिएशन फतेहगढ़ में अधिवक्ताओं की बैठक बार एसोसिएशन फतेहगढ़ में अध्यक्ष शशीभूषण दीक्षित एडवोकेट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में घटना की घोर निन्दा की गयी एवं बार एसोसिएशन फतेहगढ़ के जरिए मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन कलेक्टे्रट में डीएम को सौंपा तथा अधिवक्ता के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी हो एवं अधिवक्ता की पत्नी को मुआवजा दिया जाए तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट उ0प्र0 में शीघ्र लागू किये जाने की मांग की। वर्तमान समय में अधिक्ताओं के ऊपर हो रहे हमलों में दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही भी की जाए। इस अवसर पर जिला महाससिव कुंवर सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, पुष्पेन्द्र यादव, सुभाष शाक्य, शिशुपाल यादव आदि मौजूद रहे।
बार एसो0 ने अधिवक्ता के हत्यारों पर कार्यवाही की मांग
