बीवीडीसी के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

विजेताओं को निरीक्षक मोहम्म कामिल ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बदी विशाल महाविद्ययालय में 61वें वार्षिक क्रीडा समारोह का आयोजन उत्साह, अनुशासन व खेल भावना के साथ हुआ। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निरीक्षक मोहम्मद कामिल ने किया। मोहम्मद कामिल ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, परिश्रम तथा जीवन में खेलों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक सुद्धता, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। संयोजक डॉ0 सुरेंद्र कुमार द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। प्राचार्या प्रो0 डॉ0 रश्मि प्रियदर्शनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उपप्राचार्य प्रो0 डॉ0 जयश्री मिश्रा ने भी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 5000 मीटर दौड़ से किया गया। 5000 मीटर दौड बालक वर्ग में सोमधीर ने प्रथम स्थान, गौरव राजपूत ने द्वितीय स्थान तथा उदय प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में शोभी ने प्रथम स्थान, आभा दीक्षित ने द्वितीय स्थान तथा काजल दिवाकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड बालक वर्ग में अमित यादव ने प्रथम स्थान, सुधांशु माथुर ने द्वितीय स्थान तथा शहबाज हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड बालिका वर्ग में नेहा ने प्रथम स्थान, आंशी ने द्वितीय स्थान तथा गौरी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्राधार्या प्रो0 डॉ0 रश्मि प्रियदर्शनी ने क्रीडा समारोह के सफल आयोजन हेतु प्रबंधक विनोद कुमार दुबे को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर जय श्री मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर राहुल, डॉ0 शशिकांत तिवारी, डॉ0 रजनी रानी, डॉ0 अमरनाथ तिवारी, डॉ0 अर्चना पांडे, डॉ0 प्राची, डॉ0 मनीष कुमार साहू, डॉ0 जाकिर अहमद, डॉ0 राजू सिंह, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, डा0 शाहिद मलिक, डॉ0 संतोष कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *