सीडीओ और डीडीओ ने सचिवों की बैठक लेकर योजनाओं की जानी हकीकत

ब्लॉक मिशन मैनेजर अनुज शुक्ला, संजीव कुमार, ममता पाल को लगायी फटकार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीडीओ विनोद कुमार और डीडीओ श्याम कुमार तिवारी ने सभी सचिवों से जानकारी ली और काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में ई-केवाईसी और फैमिली आईडी के कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फैमिली आईडी में परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज होना चाहिए। काम में कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं जैसे फार्मर रजिस्ट्री, क्रॉप सर्वे, फैमिली आईडी और ई-केवाईसी के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। इन योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। ब्लॉक परिसर की साफ.-सफाई संतोषजनक पाई गई, लेकिन अभिलेखों के रखरखाव में कुछ कमियां सामने आईं। इन कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त कुछ परिवारों के नाम सर्विस रजिस्टर में दर्ज नहीं थे। सीडीओ ने इन त्रुटियों को तुरंत ठीक करने और सभी आवश्यक दस्तावेजों को अद्यतन करने के आदेश दिए। वहीं ब्लॉक मिशन मैनेजर अनुज शुक्ला, संजीव कुमार, ममता पाल के भी कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान तीनों कर्मचारियों के कार्यों में शिथिलता पाई गई। जिस पर मुख्य विकास अधिकारी सभी को खरी खोटी सुनाई और कहा कि महिला होते हुए भी महिला समूह नहीं बन पा रहे हैं। यह एक विकास खंड के लिए दुर्भाग्य की बात है ऐसा न करने पर तीनों कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान, एडीओ पंचायत कृष्णपाल सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास विभाग सुखदेव कुमार, एडीओ एग्रीकल्चर रविंद्र सिंह, ग्राम पंचायत सचिव बृजेश कुमार, मोतीलाल यादव, सुनील कुमार गौतम, प्रवीण कुमार, कुलदीप राजपूत, कामता प्रसाद पटेल, वेद प्रकाश, लिपिक राज भारती, एपीओ मनोरेगा गौरव दिवाकर, विनीत कुमार, तकनीकी सहायक सुशील कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार, नियोजन विभाग से इंदल बाबू, आकांक्षा सक्सेना, अकाउंटेंट प्रवीण गौतम, वरिष्ठ लिपिक आलोक दीक्षित और कनिष्ठ लिपिक राज भारती सहित सभी संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके बाद अधिकारी विकासखंड क्षेत्र की ही ग्राम पंचायत कुरार का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारी ग्राम पंचायत में रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *